कैमूर की दिव्या तिवारी की गायकी सोशल मीडिया पर छाई, पीएम मोदी की मुरीद है 8वीं कक्षा की छात्रा
कैमूर, 22 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड के बड़ौरा गांव की 12 वर्षीय दिव्या तिवारी शांडिल्य इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने गायन से सुर्खियां बटोर रही हैं। नोनार स्थित आरएनएस प्राइवेट स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा की मधुर आवाज और देशभक्ति से भरे गीतों ने न केवल लोगों का दिल जीता है, बल्कि उनके फॉलोअर्स की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।