एनआईए भर्ती 2026: इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के 57 पदों पर आवेदन जारी, 22 नवंबर अंतिम तिथि
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के आधार पर सामान्य केंद्रीय सेवा समूह 'बी', गैर-राजपत्रित गैर-मंत्रालयी में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के कुल 57 पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।