अग्निवीरों की सेवा अवधि 6 साल होने पर पूर्व नौसेना प्रमुख बोले- सही फैसला, देश और सेना दोनों के लिए अच्छा
नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अग्निवीरों की सेवा अवधि 4 साल से बढ़ाकर 6 साल करने के केंद्र सरकार के फैसले का पूर्व सैन्य अधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने स्वागत किया। पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी (सेवानिवृत्त) ने कहा कि यह बिल्कुल सही कदम है। इससे 75 प्रतिशत श्रेणी वाले अग्निवीरों की चिंता और अनिश्चितता दूर होगी। वहीं, सेवानिवृत्त कर्नल सागर सिंह सलारिया और पूर्व सैनिक अंचला शर्मा ने भी फैसले को युवाओं की उम्मीदों को बढ़ाने वाला बताया।