पीएमएफएमई योजना से पति-पत्नी ने अपनी तकदीर बदली, नूडल्स कारोबार से 10 लोगों को दे रहे रोजगार
शेखपुरा, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड के खलीलचक गांव के रहने वाले संजय कुमार और उनकी पत्नी रंजना कुमारी ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना (पीएमएफएमई) का लाभ उठाकर अपनी जिंदगी बदल दी है। सरकारी सहायता से दोनों ने नूडल्स बनाने का कारोबार शुरू किया और आज अपने उद्यम के जरिए 10 लोगों को रोजगार दे रहे हैं। उनकी यह पहल न केवल परिवार को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि आसपास के लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर रही है।