यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम
लखनऊ, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद उत्तर प्रदेश में आगामी 28 अक्टूबर से जनसभाओं के जरिए पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएंगे। वह नवंबर के अंत तक प्रदेश के पांच जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को पंजाब में आयोजित विचार संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे जबकि छह दिसंबर को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।