हफ्ते के आखिरी सत्र में फिसला बाजार, सेंसेक्स 989 अंक लुढ़का, निफ्टी में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट
व्यापारNovember 27, 2026 4:01 PM

हफ्ते के आखिरी सत्र में फिसला बाजार, सेंसेक्स 989 अंक लुढ़का, निफ्टी में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

मुंबई, 27 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में बढ़ते हमलों के चलते कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में उछाल के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्कों सेंसेक्स और निफ्टी 50 में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

बीपीएससी भर्ती 2026: सहायक निदेशक के 147 पदों पर निकली वैकेंसी, 15 दिसंबर से करें आवेदन

November 27, 2026 5:00 PM

पटना, 27 नवंबर (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिहार सरकार के कृषि विभाग, पटना में सहायक निदेशक के 147 विभिन्न पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

यादों में बीएन सरकार : एक हादसे ने छीन ली सालों की मेहनत, ऐसे फिर खड़ा किया सिनेमा का साम्राज्य

November 27, 2026 5:09 PM

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। जब सब कुछ बिखर जाए, सपने आंखों के सामने राख बन जाएं और सालों की मेहनत एक पल में खत्म हो जाए, तब दोबारा खड़े होने का हौसला हर किसी में नहीं होता। हालांकि भारतीय सिनेमा की दुनिया में एक ऐसी शख्सियत भी हुई, जिसने एक भयानक हादसे के बाद भी हार नहीं मानी। यह कहानी है बीएन सरकार की, जिन्होंने न सिर्फ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को नई पहचान दी बल्कि अपने हौसले से तबाह हुए सपनों का साम्राज्य दोबारा खड़ा कर दिया।

तीसरा टी20: जेमी ओवटरन ने 'फाइव विकेट हॉल' के साथ इतिहास रचा, गाबा में ऑस्ट्रेलिया के नाम जुड़ा 'शर्मनाक रिकॉर्ड'

November 27, 2026 4:58 PM

ब्रिस्बेन, 27 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध द गाबा में इतिहास रच दिया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 4 ओवरों में महज 12 रन देकर 5 विकेट झटके। इसी के साथ ओवरटन इस मैदान पर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 5 विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन गए। इससे पहले यहां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मिचेल स्टार्क का था, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD