सीजेपी आंदोलन 'अरब स्प्रिंग' जैसा, युवा बेहद समझदार : सैम पित्रोदा (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध-प्रदर्शन का समर्थन किया है। उन्होंने इसे "निडर विपक्ष, साहस और जागरूकता" का प्रतीक बताते हुए आंदोलन की तुलना 'अरब स्प्रिंग' से की। मंगलवार को उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि भले ही कभी-कभी युवाओं से गलतियां हो गई हों, लेकिन अपनी आवाज बुलंद करने के लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए।