'तिरंगा रैली सिर्फ बहाना, देश में अराजकता फैलाना मकसद', सीजेपी पर संजय निरुपम का बड़ा आरोप
मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने सीजेपी और वाम दलों की तिरंगा रैली को अराजकता फैलाने का बहाना बताया और कहा कि सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कोर्ट में शांति भंग नहीं करने की बात कही थी। उन्होंने राहुल गांधी पर भी संवैधानिक संस्थाओं पर बिना सबूत आरोप लगाकर सड़कों पर अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाया।