धनतेरस पर शेयर बाजार में बरसा धन; सेंसेक्स 81,000 के पार बंद
व्यापारNovember 6, 2026 4:04 PM

धनतेरस पर शेयर बाजार में बरसा धन; सेंसेक्स 81,000 के पार बंद

मुंबई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। दीपावली से पहले धनतेरस पर शुक्रवार को शेयर बाजार में बड़ी रैली देखने को मिली। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,718.01 अंक या 2.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,028.02 और निफ्टी 493.75 अंक या 2.01 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,030.35 पर बंद हुआ।

सावरकर की परिभाषा से मुसलमान-ईसाई हो जाते हैं अलग : उदित राज

November 6, 2026 4:00 PM

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के हिंदुत्व वाले बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता उदित राज ने सावरकर की परिभाषा पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सावरकर के पुण्यभूमि वाले फॉर्मूले से मुसलमानों और ईसाइयों के लिए भारत जन्मभूमि तो है, लेकिन पुण्यभूमि नहीं रह जाती, इसलिए यह हिंदुत्व नहीं, बल्कि बांटने वाली सोच है।

मीनाक्षी शेषाद्रि ने तमिल भाषा के लिए बनाई खास डांस रील, बोलीं- 'परिवार की मातृभाषा को समर्पित करना चाहती थी परफॉर्मेंस'

November 6, 2026 3:35 PM

मुंबई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि एक बार फिर अपने डांस को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अपनी कला के जरिए अपनी पारिवारिक जड़ों और मातृभाषा तमिल के प्रति प्यार जाहिर किया है। त्योहारों के मौसम में अभिनेत्री ने तमिल भाषा को समर्पित एक खास डांस रील बनाई है। गुलाबी साड़ी में अपने शानदार डांस मूव्स और खूबसूरत एक्सप्रेशंस से उन्होंने इस वीडियो में चार चांद लगा दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी से की मुलाकात

November 6, 2026 2:16 PM

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आवास पर भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी पत्नी और बच्चे से मुलाकात की। पीएम ने इस मुलाकात की एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा की है।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD