भारत में बढ़े रोजगार के मौके, अगस्त में एलएफपीआर 55.6 प्रतिशत रहा
नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की कुल श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) और श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) अगस्त में सालाना आधार पर बढ़े हैं, जो दिखाता है कि देश में रोजगार के मौकों में इजाफा हो रहा है। यह जानकारी राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों में दी गई।