जुबीन गर्ग मौत मामले में अमृतप्रभा महंत जेल से रिहा, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने दी थी जमानत
गुवाहाटी, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। असम के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में आरोपी सिंगर अमृतप्रभा महंत मंगलवार को जेल से रिहा हो गईं। गुवाहाटी हाईकोर्ट से जमानत मिलने के चार दिन बाद उन्हें हाफलोंग सब-जेल से रिहा किया गया।