महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन नहीं किया जा सकता : मनीष तिवारी
चंडीगढ़, 14 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने शनिवार को संसद का संभावित विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण लागू करने के बहाने परिसीमन नहीं किया जाना चाहिए।