पंजाब: मोगा में आम आदमी पार्टी की विधायक अमनदीप अरोड़ा के दो घरों पर ईडी की छापेमारी
चंडीगढ़, 4 नवंबर (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पंजाब के मोगा में आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के दो घरों में तलाशी ली। शुरुआती खबरों के मुताबिक, ईडी के अधिकारी सुबह-सुबह विधायक के घर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।