कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बाजार में छाई लाली; सेंसेक्स 1,247 अंक फिसला, निफ्टी में 1.64 प्रतिशत की गिरावट
व्यापारSeptember 24, 2026 4:22 PM

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बाजार में छाई लाली; सेंसेक्स 1,247 अंक फिसला, निफ्टी में 1.64 प्रतिशत की गिरावट

मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। तेल की कीमतों में मजबूती और वैश्विक बॉन्ड की बिकवाली के बाद जोखिम से बचने की भावना के चलते गुरुवार के सत्र में भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्क सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी 50 में 1.64 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

13 करोड़ वोटरों का नाम हटाना गलत; ज्ञानेश कुमार दें इस्तीफा, नहीं तो शुरू होगा आंदोलन: अभिजीत दिपके

September 24, 2026 6:02 PM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए 48 घंटे की समयसीमा दी है। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिपके ने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार 48 घंटे के भीतर इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देते पार्टी पीछे नहीं हटेगी।

एआई को लेकर आशीष विद्यार्थी बोले- नई चीज को सीखना और उसे फायदे के लिए इस्तेमाल करना जरूरी

September 24, 2026 5:46 PM

कोलकाता, 24 सितंबर (आईएएनएस)। जाने-माने एक्टर आशीष विद्यार्थी ने आईएएनएस से एक्सक्लूसिव बातचीत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल और पश्चिम बंगाल में अदाणी ग्रुप के बड़े निवेश को लेकर अपनी राय रखी। रोजमर्रा की जिंदगी में एआई के बढ़ते इस्तेमाल पर उन्होंने कहा कि नई टेक्नोलॉजी को लेकर डरना स्वाभाविक है क्योंकि इससे काम करने का तरीका बदलता है। हालांकि, उनका मानना है कि किसी भी नई चीज को सीखना और उसे अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना जरूरी है।

बिशन सिंह बेदी : पाकिस्तान की 'नापाक' हरकत से गुस्सा होकर भारतीय बल्लेबाजों को बुला लिया था वापस, उपलब्धियां से भरा रहा करियर

September 24, 2026 6:16 PM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। 1970 के दशक में भारतीय स्पिन चौकड़ी को अबूझ पहेली माना जाता था। दुनिया का बड़े से बड़ा बल्लेबाज भारत के चार स्पिनर्स, बिशन सिंह बेदी, प्रसन्ना, चंद्रशेखर और राघवन, के आगे घुटने टेक देता था। इस चौकड़ी में से एक थे बिशन सिंह बेदी, जिनका इंटरनेशनल करियर उपलब्धियों से भरा रहा।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD