नवरात्र स्पेशल : रहषु भगत के दर्शन के बिना मां थावे वाली की पूजा मानी जाती है अधूरी, राजा मनन की जिद ने कर दिया था साम्राज्य का विनाश
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो चुकी है। भारत में मां दुर्गा के कई सारे मंदिर है, जिनका अलग-अलग महत्व है। इन्हीं मंदिरों में से एक बिहार का थावे भवानी मंदिर भी है। बिहार के थावे में मां थावेवाली के दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं।