जेवर एयरपोर्ट अब ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के नाम से जाना जाएगा, योगी कैबिनेट की मुहर

जेवर एयरपोर्ट अब ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के नाम से जाना जाएगा, योगी कैबिनेट की मुहर

लखनऊ, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जेवर में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने का फैसला किया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एयरपोर्ट का नाम 'नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2026: सिर्फ सुनें नहीं, मानसिक स्वास्थ्य से जूझ चुके लोगों की राय पर भी करें अमल

October 9, 2026 2:37 PM

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे लोगों को बेहतर देखभाल और सहयोग दिलाना है। साल 2026 में इस दिवस का संदेश है, ‘अनुभवों को सुनें, असली बदलाव लाएं।’

'तुम मेरे हो' फिल्म का ट्रेलर रिलीज, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय करते दिखे रोमांस

October 9, 2026 2:14 PM

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता गुरमीत चौधरी की फिल्म 'तुम मेरे हो' का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। रोमांस, एक्शन और इमोशन से भरपूर इस फिल्म में गुरमीत एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं, टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकीं ईशा मालवीय इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। ट्रेलर में दोनों कलाकारों के किरदारों के बीच प्यार, दिल टूटने और भावनाओं से जुड़े कई पहलू देखने को मिल रहे हैं।

दूसरा टी20: कुलदीप यादव विकेटों के शतक से सिर्फ इतने शिकार दूर, 4 भारतीय गेंदबाज हासिल कर चुके ये उपलब्धि

October 9, 2026 10:42 AM

रांची, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में खेला जाएगा। बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव के पास इस मुकाबले में अपने टी20 करियर में विकेटों का शतक पूरा करने का मौका है।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD