यूपी चुनाव 2027: सुल्तानपुर की चार सीटों पर भाजपा मजबूत, इसौली पर सपा की पकड़; जानें सियासी गणित
नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। यूपी चुनाव 2027 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है और एक-एक विधानसभा सीट को लेकर खींचतान तेज हो गई है। ऐसे में सुल्तानपुर जिला और भी खास हो जाता है, क्योंकि इसके अंतर्गत पांच विधानसभा सीटें इसौली (187), सुल्तानपुर (188), सदर (189), लम्भुआ (190) और कादीपुर-एससी (191) आती हैं।