विशाखापत्तनम में आरआईएनएल की जमीनों की ई-नीलामी को मिली शानदार प्रतिक्रिया, पहले दिन सरकार ने जुटाए 366 करोड़ रुपए
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) ने मंगलवार को राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) यानी विशाखापत्तनम स्टील प्लांट की 150 जमीनों की सफल ई-नीलामी की। वित्त मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, इन प्लॉट्स की कुल बोली राशि 366.33 करोड़ रुपए रही, जबकि इनके लिए निर्धारित कुल रिजर्व प्राइस 312.48 करोड़ रुपए था।