युवाओं के लिए सुनहरा मौका: जालंधर में 14 से 22 नवंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली, जानें योग्यता और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
चंडीगढ़, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय सेना में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में योग्य युवाओं की भर्ती के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 14 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक राजकीय कला एवं खेल महाविद्यालय, जालंधर में किया जाएगा।