छत्तीसगढ़: धमतरी के शीतला शक्तिपीठ की अनूठी मान्यता, पुष्प और चावल गिराकर आशीर्वाद देती हैं मां
धमतरी, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा स्थित प्राचीन स्वयंभू मां शीतला शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर भक्तों की अपार आस्था और श्रद्धा देखने को मिल रही है। इलाके की आराध्य देवी मां शीतला के दरबार में नवरात्र पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जहां हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंच रहे हैं।