पावरग्रिड में 33 ट्रेनी इंजीनियर पदों पर नौकरी का मौका, जानें योग्यता और सैलरी
नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, पावरग्रिड ने गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग)-2026 के माध्यम से प्रशिक्षु अभियंता (इलेक्ट्रॉनिक्स) के कुल 33 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।