'एमएलसी चुनावों में कांग्रेस की करारी हार', सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री मोदी की बात दोहराई

'एमएलसी चुनावों में कांग्रेस की करारी हार', सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री मोदी की बात दोहराई

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने विधान परिषद चुनावों में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की जीत और कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी का समर्थन किया है।

ईडी की जांच के दायरे में बड़ा ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क, नई शिकायत के बाद कई बड़े नामों पर उठे सवाल

October 28, 2026 8:41 PM

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑनलाइन बेटिंग और साइबर फ्रॉड से जुड़े कथित नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। 13 अक्टूबर 2026 को की गई छापेमारी के बाद अब एक नई शिकायत में कई बड़े नामों का उल्लेख करते हुए जांच एजेंसियों से व्यापक जांच की मांग की गई है। शिकायत में समुंदर सिंह राठौड़, मुकेश जैन और पहले से गिरफ्तार एडसम फिनटेक के संस्थापक राम यू. रामधानी के कथित वित्तीय संबंधों की जांच की मांग की गई है।

'सोनाक्षी इतनी बड़ी स्टार नहीं कि बिना पब्लिसिटी फिल्म देखने पहुंचें दर्शक', 'तू है मेरी किरण' पर बोले गिरीश वानखेड़े

October 28, 2026 6:18 PM

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉक्स ऑफिस पर 'तू है मेरी किरण' और 'तुम मेरे हो' फिल्में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। इसके पीछे के प्रमुख कारणों पर ट्रेड एनालिस्ट गिरीश वानखेड़े ने आईएएनएस से बात की। उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म 'तू है मेरी किरण' के प्रमोशन में कमी को बड़ी वजह बताया। वहीं, उन्होंने गुरमीत चौधरी की फिल्म 'तुम मेरे हो' को लेकर कहा कि फिल्म का म्यूजिक और स्टारकास्ट दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए मजबूत नहीं था।

  • 'मैं आपको पहले से जानता हूं', आयुष्मान खुराना की इस बात ने रुपिंदर वालिया को कर दिया इमोशनल

    October 28, 2026 6:11 PM

    मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता रुपिंदर वालिया इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उन्होंने काउंटर टेररिज्म स्क्वॉड (सीटीएस) में तैनात एक सिख एजेंट का किरदार निभाया, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ काम के अनुभव को साझा किया।

  • सुशांत सिंह राजपूत के घर में रहने के लिए हिम्मत की जरूरत नहीं: अदा शर्मा

    October 28, 2026 6:05 PM

    मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदा शर्मा फिल्मों के साथ-साथ अपने अलग अंदाज और बेबाक बातों के लिए भी जानी जाती हैं। जहां फिल्मी सितारों की जिंदगी को अक्सर महंगे घरों, शानदार फर्नीचर और लग्जरी लाइफस्टाइल से जोड़कर देखा जाता है, वहीं अदा का रहन-सहन इससे काफी अलग है। वह मुंबई के उस अपार्टमेंट में रहती हैं, जहां कभी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत रहा करते थे। अदा के घर में बेड, सोफा और डाइनिंग टेबल जैसे फर्नीचर नहीं होने की बात भी सामने आई है।

  • न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड... एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत

    October 28, 2026 5:36 PM

    मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृति खरबंदा ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों में पहचान बनाने से पहले तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा में काम किया। कभी वह अपनी खूबसूरती और मॉडलिंग को लेकर चर्चा में रहीं, तो कभी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।

असम: कामरूप में स्पोर्टिंग इवेंट के लिए 2 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्टर किया

October 28, 2026 9:07 PM

गुवाहाटी, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। असम के कामरूप जिले में 'खेल महारण 3.0' के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण दर्ज किए गए हैं। यह आगामी खेल आयोजन से पहले युवाओं और खेल प्रेमियों की मजबूत भागीदारी को दर्शाता है। 'खेल महारण' असम सरकार की एक खेल पहल है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देना, युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना और राज्यभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करना है।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD