यूपी-एमपी में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, व्रतियों ने तोड़ा 36 घंटे का निर्जला व्रत
अयोध्या, 16 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में छठ पूजा के आखिरी दिन खास उत्साह देखने को मिला। अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, रायबरेली, गाजियाबाद, नोएडा और देवास में सोमवार सुबह श्रद्धा और भक्ति के साथ छठ महापर्व का समापन हुआ। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व के अंतिम दिन व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा किया।