राष्ट्रीय पक्षी दिवस : एक गौरैया की मौत ने बदली थी जिंदगी, ऐसे बने सालिम अली भारत के 'बर्डमैन'
नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। हर साल 12 नवंबर को भारत के 'बर्डमैन' यानी डॉ. सालिम अली की जयंती को देश में 'राष्ट्रीय पक्षी दिवस' के रूप में मनाया जाता है। 1896 में जन्मे सालिम अली वह शख्सियत थे, जिन्होंने भारत में पक्षी विज्ञान को एक नई पहचान दी और प्रकृति के साथ इंसान के रिश्ते को एक बिल्कुल नया और संवेदनशील नजरिया दिया।