नितीन नवीन ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, सीएम योगी ने भेंट किया अंगवस्त्र
गोरखपुर, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोरखपुर आए नितिन नवीन ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। पूरे विश्व में प्रसिद्ध नाथ पंथ की इस पीठ पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भावपूर्ण स्वागत किया।