दिल्ली की हवा बेहद खराब, 324 पर एक्यूआई, सीएक्यूएम ने पूरे एनसीआर में ग्रैप-2 किया लागू
नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के दैनिक एक्यूआई बुलेटिन के अनुसार, 2 नवंबर को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 324 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में तत्काल प्रभाव से ग्रैप के चरण-II को लागू करने का फैसला किया है।