'विंग्स ओवर गंगा' भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

'विंग्स ओवर गंगा' भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। वाराणसी में रविवार को गंगा की लहरों के ऊपर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की गर्जना गूंजी। नमो घाट पर आयोजित 'विंग्स ओवर गंगा' हवाई प्रदर्शन में वायुसेना के राफेल, सुखोई और तेजस जैसे लड़ाकू विमानों के हवाई करतब आकर्षण का केंद्र रहे।

पूर्णिया के व्यापारी बोले-पीएम मोदी के प्रोत्साहन से युवा मखाना की खेती और व्यापार से जुड़ रहे

October 25, 2026 4:12 PM

पूर्णियां, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 139वें एपिसोड में एक बार फिर पूर्णिया के मखाने का जिक्र किया और बताया कि बिहार का मखाना अब ग्रीस तक पहुंच रहा है। 'वोकल फॉर लोकल' पहल पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पाद वैश्विक बाजारों तक पहुंच रहे हैं, जिससे किसानों और स्थानीय उत्पादकों के लिए नए अवसर खुल रहे हैं। प्रधानमंत्री के इस बयान पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है।

'कौन बनेगा करोड़पति' के दीपावली स्पेशल में आएंगे 'रामायण' के सितारे, अमिताभ बच्चन ने सुनाया पटाखों से जुड़ा मजेदार किस्सा

October 25, 2026 3:31 PM

मुंबई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्ममेकर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के सितारे रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे जल्द ही अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के दीपावली स्पेशल एपिसोड में नजर आएंगे।

27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

October 25, 2026 4:08 PM

वेलिंगटन, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट कितनी गंभीर है, यह जानने के लिए मंगलवार (27 अक्टूबर) को उनका स्कैन किया जाएगा। न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने यह जानकारी दी है।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD