खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका: स्पोर्ट्स कोटा के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे में निकली भर्ती, 57 पदों के लिए 31 अक्टूबर से करें आवेदन
कोलकाता, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, दक्षिण पूर्व रेलवे ने वर्ष 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स कोटा (ओपन विज्ञापन) के तहत भर्ती के लिए देश के पात्र खिलाड़ियों से आवेदन विभिन्न 57 पदों के लिए आमंत्रित किए हैं।