डी कंपनी का 50 हजार का इनामी नसीम उर्फ रिजवान ढेर, तिहाड़ में छोटा राजन की हत्या का था प्लान (लीड)
बुलंदशहर, 20 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बीती मध्यरात्रि (19/20 नवंबर) को यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम ने घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।