लॉस्ट वैक्स की मूर्ति से गुलाबी क्वार्ट्ज के हाथी तक, पीएम मोदी ने मनीला में भेंट किए भारतीय कला के अनमोल तोहफे
नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनीला में आयोजित कूटनीतिक मुलाकातों के दौरान विभिन्न देशों के नेताओं को भारत की पारंपरिक कला और शिल्प से जुड़े खास तोहफे सौंपे। इन उपहारों में कहीं दक्षिण भारत की सदियों पुरानी चोल कांस्य कला की झलक मिली तो कहीं राजस्थान के गुलाबी क्वार्ट्ज से तराशा गया हाथी आकर्षण के केंद्र में रहा। गुजरात की दुर्लभ रोगन पेंटिंग, कर्नाटक की बिदरी कला और मध्य भारत की गोंड चित्रकला के जरिए भी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक दुनिया को मिली।