भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट में ग्रीन एनर्जी पर मंथन, राज्यों ने दिया सौर ऊर्जा और निवेश पर जोर

भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट में ग्रीन एनर्जी पर मंथन, राज्यों ने दिया सौर ऊर्जा और निवेश पर जोर

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो में देश में स्वच्छ और वैकल्पिक ऊर्जा के विस्तार, सौर ऊर्जा की संभावनाओं और निवेश को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद, केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी, अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल दिनेश शर्मा और उत्तर प्रदेश के मंत्री एके शर्मा ने हिस्सा लिया। सभी नेताओं ने नवीकरणीय ऊर्जा को भविष्य की जरूरत बताते हुए इसके उत्पादन और इस्तेमाल को बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान दिल्ली में बिजली की बढ़ती मांग, सोलर पॉलिसी के तहत घरों को मुफ्त सोलर पैनल देने की योजना और उत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में किए जा रहे कामों का भी उल्लेख किया गया।

गुजरात: आईएएस जीटी पंड्या ने इन्फॉर्मेशन डायरेक्टर का चार्ज संभाला

November 2, 2026 11:34 PM

गांधीनगर, 2 नवंबर (आईएएनएस)। आईएएस जीटी पंड्या ने सोमवार को इन्फॉर्मेशन डायरेक्टर का चार्ज संभाला। चार्ज संभालने के बाद इन्फॉर्मेशन डायरेक्टर जीटी पंड्या ने गांधीनगर में एडिशनल डायरेक्टर ऑफ इन्फॉर्मेशन डॉ. संजय कचोट और दूसरे इन्फॉर्मेशन ऑफिसर्स से मुलाकात की और उनसे जान-पहचान की।

मनोज बाजपेयी ने उठाया सवाल: समाज की बात न करने वालों को स्टार का दर्जा क्यों?

November 2, 2026 7:13 PM

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। कैमरे के सामने इंकलाब, कैमरे के बाहर खामोशी। पर्दे पर अन्याय से भिड़ने वाले नायक असल जिंदगी में क्या बुजदिल होते हैं। जनता पर बरसती लाठियों और पानी की बौछारों के बीच आखिर यह फिल्मी हीरो कहां गायब हो जाते हैं? करोड़ों की कमाई लाखों प्रशंसक सोशल मीडिया पर पोस्टों की बौछार, लेकिन जब जनता अपने हक के लिए सड़क पर उतरती है तब बड़े-बड़े सितारों की जुबान पर ताले क्यों लटक जाते हैं? इनमें चाहे शहंशाह हो या फिर कोई और। मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित मुक्ति ऑडिटोरियम में आयोजित तहजीब के मंच से संपादक संजय शर्मा ने बॉलीवुड की चुप्पी पर सवालों के वार ने शांत समुंदर में तूफान ला खड़ा किया। तहजीब के मंच पर रियल हीरो मनोज बाजपेई बैठे थे जो संजय शर्मा के सवालों का जवाब दे रहे थे। संजय शर्मा का सवाल सीधा था, मगर निशाना पूरी स्टार संस्कृति की चमकदमक पर था कि स्टार खमोश क्यों रहते हैं इस सवाल के जवाब में और मनोज ने भी दो टूक पूछ लिया कि, “जो लोग जनता के मुद्दों पर खामोश रहते हैं, उन्हें आप स्टार ही क्यों मानते हैं?”

  • पृथ्वीराज कपूर: सांसद बनने के बाद भी नहीं छोड़ा थर्ड क्लास का सफर, 112 शहरों में जाकर किए 2,662 थिएटर शो

    November 2, 2026 6:26 PM

    मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सिर्फ फिल्मों में अभिनय करके ही नहीं, बल्कि थिएटर के जरिए भी अपनी अलग पहचान बनाई। ऐसे ही कलाकारों में पृथ्वीराज कपूर का नाम शामिल है। वह फिल्मों के बड़े सितारे होने के साथ-साथ थिएटर के प्रति भी काफी समर्पित थे। उनकी इस लगन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सांसद बनने के बाद भी उन्होंने अपनी थिएटर टीम के साथ थर्ड क्लास में सफर करना जारी रखा। उनकी कंपनी ने देश के 112 शहरों में 2,662 शो किए और पृथ्वीराज ने हर शो में खुद मुख्य भूमिका निभाई।

  • कभी ऊंची कुर्सी पर बैठकर बजाते थे मंडोलिन, आगे चलकर 750 फिल्मों के संगीतकार बने लक्ष्मीकांत

    November 2, 2026 6:20 PM

    मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे संगीतकार हुए हैं, जिन्होंने अपनी धुनों से फिल्मों को यादगार बना दिया। उनके गाने आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। लेकिन इन सुरीली धुनों के पीछे कई बार ऐसी मेहनत और संघर्ष की कहानियां छिपी होती हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। ऐसी ही कहानी संगीतकार लक्ष्मीकांत की है। एक समय ऐसा था, जब उन्हें फिल्मी रिकॉर्डिंग के दौरान अपनी छोटी लंबाई के कारण ऊंची कुर्सी पर बैठकर मंडोलिन बजाना पड़ता था, ताकि उनका वाद्य यंत्र ठीक से रिकॉर्ड हो सके। आगे चलकर इसी कलाकार ने प्यारेलाल के साथ मिलकर हिंदी सिनेमा को ऐसे गाने दिए, जो आज भी संगीत प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हैं।

  • इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, 7 दिसंबर तक 'लीव इंडिया' नोटिस पर रोक

    November 2, 2026 5:26 PM

    मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को भारत में रहने और उनके ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड से जुड़े मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। अदालत ने विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) की ओर से जारी 'लीव इंडिया' नोटिस पर लगी रोक को अगली सुनवाई तक जारी रखने का फैसला किया है।

आईपीएल 2027: रिटेंशन डेडलाइन अब 17 नवंबर तक, भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच बनी वजह

November 2, 2026 10:27 PM

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी को अपनी रिटेंशन लिस्ट सौंपने के लिए दो दिन का अतिरिक्त समय देते हुए डेडलाइन को बढ़ाकर 17 नवंबर कर दिया है। 2027 आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी (ऑक्शन) तय कार्यक्रम के अनुसार 16 दिसंबर को गोवा में ही होगी।

  • रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का कमाल, एमपी के खिलाफ एक ही पारी में चटकाए 9 विकेट

    November 2, 2026 9:46 PM

    नागपुर, 2 नवंबर (आईएएनएस)। विदर्भ के बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप-ए मुकाबले की एक ही पारी में 9 विकेट हासिल करते हुए अपना जलवा बिखेरा। हर्ष ने सोमवार को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में यह कारनामा मध्य प्रदेश की पहली पारी में किया। इस पारी का पहला विकेट नचिकेत भूटे ने हासिल किया, जिसके बाद शेष 9 विकेट हर्ष ने चटकाए।

  • गुजरात: एशियन और पैरा एशियन गेम्स में गुजरात का मान बढ़ाने वाले 18 खिलाड़ी सम्मानित, बांटे गए 9.27 करोड़ रुपए

    November 2, 2026 9:00 PM

    गांधीनगर, 2 नवंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और गुजरात का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को गांधीनगर में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के चेक सौंपे। राज्य सरकार ने पदक विजेताओं और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों समेत कुल 18 एथलीट्स को 9.27 करोड़ रुपए से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की।

  • समायरा राघव: भारत के लिए नहीं खेल सके पिता, अब बेटी से सपना पूरा करने की उम्मीद

    November 2, 2026 8:42 PM

    नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। समायरा राघव महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का ऑक्शन नहीं देखना चाहती थीं। उनके माता-पिता ने भी उन्हें ऑक्शन की लाइव कवरेज देखने से मना कर दिया था। उन्हें डर था कि अगर किसी भी टीम ने समायरा को अपने साथ नहीं जोड़ा, तो 16 साल की उम्र में उनके लिए निराशा को संभालना मुश्किल हो सकता है।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD