झारखंड: रामगढ़ में रजरप्पा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत
रामगढ़, 29 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड के रामगढ़ जिले में रविवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार बच्चों समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका रामगढ़ सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।