दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास
खेलक्रिकेटOctober 18, 2026 10:24 PM

दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

रायपुर, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे के खिलाफ रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच को भारत ने 9 विकेट से अपने नाम किया। 'विमेन इन ब्लू' ने 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 8.5 ओवरों में जीत हासिल की। यह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड भी है।

'वोट चोरी' के नाम पर सत्ता परिवर्तन की साजिश, बांग्लादेशी कट्टरपंथियों से प्रेरणा लेती हैं नेहा बोरा: रिया खानोलकर

October 18, 2026 10:39 PM

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर ने आइसा और विपक्ष के आंदोलन पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट चोरी और एसआईआर जैसे मुद्दे केवल एक टूलकिट हैं। इन लोगों का असली चेहरा अब बेनकाब हो चुका है और इनका एकमात्र लक्ष्य देश में अराजकता फैलाकर सत्ता परिवर्तन करना है।

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

October 18, 2026 10:04 PM

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई है। हालांकि अभिनेता टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

October 18, 2026 11:02 PM

रावलपिंडी, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने रविवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच को 37 रन से अपने नाम किया। इस सीरीज में पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा, इंग्लैंड भी मौजूद है।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD