बिहार : खगड़िया में एक लाख का इनामी कुख्यात अपराधी मिथिलेश महतो मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
खगड़िया, 29 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के खगड़िया जिले में पुलिस ने एक लाख रुपए के इनामी और लंबे समय से वांछित कुख्यात अपराधी मिथिलेश महतो को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया।