पेरिस के अंतरराष्ट्रीय खाद्य मेले में यूपी के उत्पादों की धूम, वैश्विक बाजार पर नजर
लखनऊ, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने वैश्विक स्तर पर अपनी मौजूदगी बढ़ाने की पहल की है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश का खाद्य प्रसंस्करण विभाग फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय खाद्य मेले ‘सियाल फेयर 2026’ में हिस्सा ले रहा है।