नोबेल 2026 : कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमान और जॉर्ज नागेल को चिकित्सा क्षेत्र में सम्मान

नोबेल 2026 : कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमान और जॉर्ज नागेल को चिकित्सा क्षेत्र में सम्मान

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। 2026 के नोबेल पुरस्कारों का ऐलान सोमवार से शुरू हो गया। सबसे पहले फिजियोलॉजी या मेडिसिन क्षेत्र के विजेताओं के नाम की घोषणा की गई। इस बार तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार दिया गया है। इनके नाम कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमान और जॉर्ज नागेल हैं। समिति के मुताबिक लाइट-गेटेड आयन चैनलों और ऑप्टोजेनेटिक्स से जुड़ी उनकी खोजों यानी रोशनी से दिमाग की नसों को नियंत्रित करने का तरीका खोजने के लिए सम्मानित किया गया है।

एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका: स्पाइसेस बोर्ड में 21 ट्रेनी पदों पर आवेदन जारी, अंतिम तिथि 19 अक्टूबर

October 5, 2026 3:32 PM

तिरुवनंतपुरम, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पाइसेस बोर्ड में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका आया है, जो देश में मसालों के विकास और उनके निर्यात को बढ़ावा देने का काम करता है। दरअसल, स्पाइसेस बोर्ड ने अपने अलग-अलग क्षेत्र के विभिन्न ऑफिस में सिर्फ अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी) कैंडिडेट के लिए ट्रेनी (डेवलपमेंट) के कुल 21 पदों पर सिलेक्शन के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

राजपाल यादव के तौर-तरीकों पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, सीजेआई बोले- 'आदेश नहीं माने तो अपील खारिज कर देंगे'

October 5, 2026 3:37 PM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराए गए बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अभिनेता के अब तक के तौर-तरीकों पर कड़ी नाराजगी जताई।

हॉकी में खत्म हुआ 44 साल का सूखा, सॉफ्ट टेनिस-एमएमए में भी मेडल, इन 5 वजहों से भारत के लिए खास रहा एशियन गेम्स 2026

October 5, 2026 2:53 PM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। देश ने कुल 21 गोल्ड समेत 85 मेडल अपने नाम किए। हालांकि, यह एशियन गेम्स भारत के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। आइए आपको बताते हैं किन 5 वजहों से भारत के लिए यादगार रहा यह टूर्नामेंट।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD