सत्ता परिवर्तन की बात करना संवैधानिक, सरकार भूल गई लोकतंत्र जनता का है : विजेता दहिया
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण के सत्ता परिवर्तन वाले बयान का समर्थन करते हुए कहा कि इसकी बात करना पूरी तरह संवैधानिक है। उन्होंने 2013 में प्रधानमंत्री के पुराने भाषण का हवाला देते हुए कहा कि सरकार भूल गई है कि लोकतंत्र जनता का शासन है। उन्होंने सीजेपी की फंडिंग, आम आदमी पार्टी से कनेक्शन, प्रदर्शन के दौरान नेताओं की गैरमौजूदगी और आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा के 'बांग्लादेश रास्ता दिखा रहा है' वाले बयान पर भी सफाई दी।