पीएम मोदी की प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट से मुलाकात, 'अर्थशॉट प्राइज' के प्रयासों की सराहना की
नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेल्स के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट से मुलाकात पर खुशी जताई। उन्होंने 'अर्थशॉट प्राइज' के जरिए जलवायु समाधानों को बढ़ावा देने और भारतीय सूझबूझ को दुनिया के सामने रखने के प्रयासों की सराहना की। साथ ही, भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और हालिया व्यापार समझौते से मिली गति को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।