ऋषिकेश-बद्रीनाथ बस हादसा : पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना
टिहरी, 17 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बस ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही थी। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में यात्री घायल हो गए। हादसे की खबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।