दीपावली पर महालक्ष्मी के दर्शन के लिए खास है कर्नाटक का गोरवनहल्ली मंदिर, जानें इसकी मान्यता और इतिहास
नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। दीपावली का त्योहार आते ही घरों से लेकर मंदिरों तक मां लक्ष्मी की पूजा की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस दिन लोग सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लेते हैं। देश में मां महालक्ष्मी के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जहां सालभर भक्तों की भीड़ रहती है। ऐसा ही एक मंदिर कर्नाटक के तुमकुरु जिले के गोरवनहल्ली गांव में स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर है। मान्यता है कि यहां मां महालक्ष्मी स्वयंभू रूप में विराजमान हैं। यही वजह है कि कर्नाटक के अलावा दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।