कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि 'मोदी' को बदनाम कर सकें : प्रधानमंत्री मोदी
बनासकांठा, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कृषि, पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर भी निशाना साधा।