'राहुल गांधी सिर्फ अराजकता में विश्वास करते हैं', स्टिंग ऑपरेशन का हवाला देकर बरसे भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया
नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मंगलवार को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत इंडिया ब्लॉक को निशाने पर लिया। उन्होंने एक निजी टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन का हवाला देते हुए कहा कि इस स्टिंग ऑपरेशन से यह साफ हो गया है कि इनके तार विपक्षी दलों से जुड़े हैं।