अहंकार के अंत और धर्म की विजय का संदेश देती है महिषासुर वध की कथा
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। नौ दिनों तक चलने वाले शारदीय नवरात्रन में शक्ति की देवी मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, महालया के दिन मां दुर्गा का पृथ्वी पर आगमन हुआ था, जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक चले भीषण युद्ध में महिषासुर नाम के असुर का वध किया था।