यूजीसी के जातिगत भेदभाव विरोधी नियमों की होगी दोबारा समीक्षा, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा
राष्ट्रीयNovember 5, 2026 2:38 PM

यूजीसी के जातिगत भेदभाव विरोधी नियमों की होगी दोबारा समीक्षा, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से बनाए गए नए नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई। इस दौरान केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि वह विवादित यूजीसी नियमों की दोबारा समीक्षा करेगी और इसके लिए एक समिति भी गठित की जाएगी।

हर्ष संघवी ने अहमदाबाद में तीन नए पुलिस स्टेशनों का किया उद्घाटन, बोले-अपराधियों में हो कानून का डर

November 5, 2026 2:43 PM

गांधीनगर, 5 नवंबर (आईएएनएस)। दीपावली के पावन त्योहार और रमा एकादशी के अवसर पर अहमदाबाद शहर के अंदरूनी सिक्योरिटी सिस्टम को और मजबूत करने के तहत उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने तीन नए बने पुलिस स्टेशनों, मोटेरा, वस्त्राल और हंसपुरा का भव्य उद्घाटन किया। इन तीन नए पुलिस स्टेशनों के चालू होने से अहमदाबाद शहर में पुलिस स्टेशनों की कुल संख्या 49 से बढ़कर 52 हो गई है।

फिल्म के लिए लिखी थी 'बर्फ' की कहानी, थिएटर में उतारने की चुनौती बनी इसकी सबसे बड़ी खासियत: सौरभ शुक्ला

November 5, 2026 3:03 PM

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता सौरभ शुक्ला ने फिल्मों और थिएटर में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब उनका नाटक 'बर्फ' एक बार फिर दर्शकों को रहस्य और रोमांच की ऐसी दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है। जहां कहानी की हर परत के साथ नए सवाल सामने आते हैं। सौरभ का कहना है कि यह सिर्फ एक थ्रिलर नहीं, बल्कि जिंदगी से जुड़े गहरे सवाल उठाने वाली कहानी भी है।

वेलिंग्टन में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? 2019 में मिली थी आखिरी जीत

November 5, 2026 2:55 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में शनिवार को खेला जाना है। पहले वनडे में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया था। आइए आपको बताते हैं कि वेलिंग्टन में कैसा रहा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD