सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई
व्यापारOctober 18, 2026 7:01 AM

सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। सोने और चांदी में इस हफ्ते बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिससे दोनों कीमती धातुओं का दाम क्रमश: 3,000 रुपए और 10,000 रुपए से अधिक घट गया।

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

October 18, 2026 10:17 AM

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली में यमुना नदी को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से ‘चलो यमुना’ (स्वच्छ यमुना प्रहरी) अभियान के तहत सफाई कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आईटीओ स्थित हाथी घाट पर यमुना किनारे आयोजित सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने नदी को स्वच्छ रखने के लिए आम लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। अभियान में दिल्ली के हजारों युवाओं, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी हिस्सा लिया।

अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने विजयवाड़ा के श्री कनक दुर्गा मंदिर में किए दर्शन

October 17, 2026 7:15 PM

विजयवाड़ा, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के स्टार कपल, अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित इंद्रकीलाद्री पर्वत पर विराजमान प्रसिद्ध श्री कनक दुर्गा मंदिर पहुंचे।

  • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

    October 16, 2026 6:52 PM

    मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर एक्ट्रेस पूनम पांडे ने प्रतिक्रिया दी है। पूनम का कहना है कि जब वह मंदिर जाती हैं, तो कुछ लोग उनके कपड़ों और बोल्ड इमेज को देखकर हैरानी जताते हैं। लोग सवाल करते हैं कि बोल्ड कपड़े पहनने वाली एक्ट्रेस मंदिर क्यों जाती है। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने सीजेपी प्रोटेस्ट और एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने के निर्देश पर भी अपनी राय रखी।

  • 17 साल की उम्र में जामनगर के महाराजा से हुआ था प्यार, सिमी ग्रेवाल ने खुद सुनाई थी अपनी लव स्टोरी

    October 16, 2026 6:36 PM

    मुंबई, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। 'कर्ज' और 'मेरा नाम जोकर' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने अलग पहचान बनाई, लेकिन उनकी लव लाइफ भी काफी चर्चा में रही। उनकी जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी थी, लेकिन यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका। सिमी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह महज 17 साल की थीं, तब उन्हें जामनगर के महाराजा से प्यार हो गया था। दोनों का रिश्ता करीब तीन साल तक चला और इस दौरान उन्होंने कई यादें बनाईं।

  • 'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू

    October 16, 2026 4:56 PM

    मुंबई, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। 26/11 मुंबई आतंकी हमले पर बनी फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। फिल्म में राजकुमार राव ने सरकारी वकील उज्ज्वल निकम का किरदार निभाया है, जबकि ललित प्रभाकर आतंकी अजमल कसाब की भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म देखने पहुंचे कुछ दर्शकों को इसकी कहानी और निर्देशन पसंद आया, तो कुछ ने इसकी रफ्तार और एडिटिंग पर सवाल उठाए।

शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

October 18, 2026 8:39 AM

बेंगलुरु, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला 5वां टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। अंपायरों ने मैच रद्द करते हुए सीरीज के 2-2 से समाप्त होने की घोषणा की। मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप की प्रशंसा की।

  • सिर्फ 2.5 ओवरों में 'अर्धशतक', टी20 क्रिकेट में भारत ने बनाया 'तूफानी रिकॉर्ड'

    October 17, 2026 11:53 PM

    बेंगलुरु, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी के साथ इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने सिर्फ 2.5 ओवरों में 'अर्धशतक' पूरा किया, जो टी20 इतिहास में उसका सबसे तेज 'पचासा' रहा।

  • आईपीएल 2027: गोवा में 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन की संभावना

    October 17, 2026 11:17 PM

    नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को गोवा में होने की संभावना है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। हालांकि, टीम मालिकों और सीईओ को अभी तक ई-मेल के जरिए कोई औपचारिक सूचना नहीं भेजी गई है, लेकिन कई टीमों और ब्रॉडकास्ट से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की है कि नीलामी 16 दिसंबर को होने की संभावना है।

  • भारत ने सिर्फ 7.4 ओवरों में कूटे 118 रन, मगर बारिश ने मैच किया बर्बाद, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज बराबरी पर खत्म

    October 17, 2026 10:36 PM

    बेंगलुरु, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश के बाद इस मुकाबले को 9-9 ओवरों तक सीमित कर दिया गया था, लेकिन सिर्फ 7.4 ओवरों के खेल के बाद फिर से बारिश हुई और मुकाबले को रद्द करने का फैसला लिया गया। इसी के साथ पांच मुकाबलों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD