शशि थरूर करेंगे टीवी होस्ट के तौर पर डेब्यू, 'रामायण' की एशिया यात्रा दिखाएगी डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'इतिहास'
मुंबई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। राजनेता और लेखक शशि थरूर जल्द ही टीवी होस्ट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। वह डिस्कवरी की आगामी डॉक्यूमेंट्री सीरीज इतिहास : रामायण बियॉन्ड बॉर्डर्स' को होस्ट करते नजर आएंगे। यह चार एपिसोड की सीरीज होगी, जिसका प्रीमियर 7 दिसंबर को होगा।