राहुल गांधी सिर्फ देश में भ्रम पैदा कर सकते हैं, उनके भीतर बयानवीर से ज्यादा कोई वीरता नहीं : तरुण चुघ
नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर बुधवार को जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सिर्फ बयान देना आता है। उनमें संसद में किसी मुद्दे पर बहस करने की हिम्मत नहीं है। वे कायर और षड्यंत्रकारी हैं।