सेबी ने विदेशी निवेशकों को भारत आए बिना डिजिटल केवाईसी की अनुमति दी
व्यापारNovember 4, 2026 8:40 PM

सेबी ने विदेशी निवेशकों को भारत आए बिना डिजिटल केवाईसी की अनुमति दी

मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बुधवार को भारत से बाहर रहने वाले व्यक्तियों (पीआरओआई) के लिए केवाईसी संबंधी नियमों में ढील दी है। इसके तहत वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) के नियमों का अनुपालन करने वाले देशों में रहने वाले पात्र विदेशी निवेशक भारत में शारीरिक रूप से उपस्थित हुए बिना डिजिटल माध्यम से केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने के फैसले को युवाओं ने सराहा, पुरानी व्यवस्था बहाल करने की भी मांग

November 4, 2026 9:54 PM

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अग्निवीर योजना के तहत सेवा अवधि चार साल से बढ़ाकर छह साल किए जाने के फैसले पर युवाओं की सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई। उत्तर प्रदेश के चंदौली और हरदोई के साथ ही राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि दो साल का अतिरिक्त समय मिलने से अग्निवीरों को सेना में काम करने का अधिक अनुभव मिलेगा। इससे उन्हें आर्थिक रूप से भी सहारा मिलेगा और भविष्य की तैयारी के लिए अतिरिक्त अवसर मिलेंगे।

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' की रिलीज पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार

November 4, 2026 7:17 PM

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। सनी देओल की फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को लेकर दिखाए गए सीन्स पर डॉक्टरों के एक वर्ग ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस तरह के सीन्स मेडिकल कम्युनिटी की छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसी आधार पर फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। अब इस याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने फिल्म की रिलीज रोकने का आदेश देने से इनकार कर दिया है।

यूथ ओलंपिक: तन्वी ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बनीं

November 4, 2026 9:51 PM

डकार (सेनेगल), 4 नवंबर (आईएएनएस)। तन्वी पत्री ने 'यूथ ओलंपिक गेम्स' के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है। बुधवार को डकार में खेले गए विमेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तीसरी वरीयता प्राप्त तन्वी सातवीं वरीयता प्राप्त थाईलैंड की काकानिक कुंगकाव को 21-17, 21-13 से शिकस्त देकर यूथ ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बनीं।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD