इंडिया ब्लॉक का सीजेआई से मिलने की मांग करना मूर्खता, सुप्रीम कोर्ट को बना रहे राजनीति का मोहराः पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)
लंदन, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के नेताओं द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) से मिलने की मांग और सीजेआई द्वारा मिलने से इनकार किए जाने पर पूर्व सॉलिसिटर जनरल और जाने-माने वकील हरीश साल्वे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। आईएएनएस से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि सीजेआई से मिलने की मांग सरासर मूर्खता है और यह सुप्रीम कोर्ट को राजनीति का मोहरा बनाने की कोशिश है। पेश है बातचीत के प्रमुख अंशः