सर्दियों में बढ़ते एक्यूआई के बीच घर को प्रदूषण मुक्त रखने के वैज्ञानिक उपाय
नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर स्तर पर पहुंच जाता है। बाहरी धुंध और स्मॉग को देखकर घर के भीतर सुरक्षित महसूस करना एक आम धारणा है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और विभिन्न शोध स्पष्ट करते हैं कि घर के अंदर भी प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक हो सकता है।